Sudesh Mahto ने जेपी नड्डा, अमित शाह और भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
admin
New Delhi: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे आजसू सुप्रीमो Sudesh Mahto ने मंगलवार को एनडीए की बैठक में शिरकत होने के पश्चात आज देश के गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.
तीनों नेताओं से मीटिंग के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 और झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव विषय में सुदेश महतो ने बातचीत की.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी से आज दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्य की वर्तमान स्थिति एवं कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई। pic.twitter.com/iBRTj3eP06