HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

22-07: बेहतर शिक्षा से प्रदेश आगे बढ़ सकता है- Sudesh Mahto

केवल 35 किलो अनाज के लिए राज्य नहीं बना है

रांची। Sudesh Mahto: सभी पंचायत और ग्राम प्रभारियों का यह दायित्व है कि वो अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के नीति और सिद्धान्तों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुड़े, कार्यकर्ता ही संगठन की मूल पूंजी हैं।

उक्त बातें नामकुम प्रखंड अंतर्गत सिदरौल में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश महतो ने कही। इस मौके पर कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

सिर्फ 35 किलो अनाज के लिए राज्य नहीं बना है: Sudesh Mahto

सभा को सम्बोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि सिर्फ 35 किलो अनाज के लिए राज्य नहीं बना है। आज किसी गरीब के पास लाल कार्ड है, कल उसके पिता जी के पास भी लाल कार्ड था और आने वाले कल में उनके बेटे के पास भी लाल कार्ड होगा हम सभी को मिलकर यह परंपरा तोड़नी होगी। इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा। बेहतर शिक्षा से प्रदेश आगे बढ़ सकता है। आज प्रदेश का हर बच्चा यही सोच रहा है कि उसके लिए, उसके भविष्य के लिए राज्य में क्या हो रहा है।

Sudesh Mahto

सरकार उनके विकास लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बीडीओ एवं सीओ को जमीन नापने में मजा आता है गरीब का काम करने में नहीं। गलत धारणाओं में सरकार की व्यवस्था जा रहीं है।

• राजधानी में होकर भी राजधानी का बोध नहीं होता: Sudesh Mahto

नामकुम राजधानी में तो है लेकिन यहां पर राजधानी में होने का किसी भी स्तर पर बोध नहीं होता है। इस प्रखण्ड में कुल 101 गांव हैं जो आज तक विकास से काफी दूर हैं। रांची में शहर से सटे ऐसे कई गांव हैं जहां अभी भी एक राज्य की राजधानी में होते हुए भी कोई सुविधा नहीं है। जिसका कारण है उचित नितृत्व न मिल पाना।

Sudesh Mahto

• सरकार की वादाखिलाफी के बारे में जनता को बताएं: Sudesh Mahto

सरकार सत्ता में आने से पहले कई बड़े बड़े वादे किए थे। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। चाहे वो नियोजन या स्थानीय नीति की बात हो या रोजगार या रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो सरकार ने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया। कार्यकर्ताओं के लिए अब बैठने का समय नहीं है। यह वक़्त है राज्य की जनता को राज्य सरकार द्वारा की जा रही है वादाखिलाफी के बारे में बताने का। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो कर इस बात को एक एक यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।

Sudesh Mahto

• गांव की सरकार में महिलाओं की लीडरशिप बढ़ी है: Sudesh Mahto

पंचायती राज व्यवस्था में हमने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ा कर 50 प्रतिशत करने का काम किया था, जिसका नतीजा है कि गांव में महिलाओं की लीडरशिप आज बढ़ी है। वार्ड से लेकर जिला परिषद तक महिलाओं ने जीत कर अपनी लीडरशिप को साबित किया है। आज हर गांव में महिला समिति समूह है जहां से महिलाएं अपने और अपने परिवार की जरूरत के हिसाब से लोन ले सकती है वो भी मात्र एक फीसदी के ब्याज दर पर।

Sudesh Mahto

इन समूहों से गरीब परिवार में बदलाव आया है और विश्वास पैदा हुआ है। समूह के कारण ही आज किसी भी ग्रामीण को पैसों के लिए अपनी जमीन या गहनों को गिरवी नहीं रखना पड़ता है।

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button