HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

प्रदेश BJP ने पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची के निवर्तमान महापौर आशा लकड़ा के पिताजी के निधन पर जताया शोक

Ranchi: झारखंड BJP के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और महापौर आशा लकड़ा के पिताजी के निधन पर गहरा शोक जताया है। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को विपदा की इस घड़ी में ईश्वर से हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है।

BJP: काफी समय से इलाजरत बहन आशा लकड़ा के पिताजी का निधन अत्यंत दुःखद है: Deepak Prakash

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि काफी समय से इलाजरत बहन आशा लकड़ा के पिताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी ने इस पर गहरा दुःख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

BJP: शोकाकुल परिवार को ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है: कर्मवीर सिंह

झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इस घटना पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार को ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,अन्नपूर्णा देवी राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, समीर उरांव, प्रदीप वर्मा, विनोद शर्मा, बालमुकुंद सहाय, , गंगोत्री कुजूर, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन, जयप्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जयसवाल,काजल प्रधान,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, कुणाल षाड़ंगी, योगेंद्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाइक, सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चेन स्नैचरों को संसाद सुशिल सिंह ने पीछा कर पकड़ा , 3 गिरफ्तार, 1 सोने की चेन बरामद

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button