HeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

CM Hemant Soren: हिताची झारखंड में खोलेगा ‘हाई-टेक’ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, कम जमीन में बिजली पहुंचाने की तकनीक देगी कंपनी

रांची/दावोस: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में झारखंड के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने के लिए CM Hemant Soren  ने जापानी दिग्गज कंपनी हिताची (Hitachi) के साथ अहम बैठक की। हिताची के रीजनल हेड भारत कौशल ने सीएम से मुलाकात कर झारखंड के पावर सिस्टम को सुधारने और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया है।

युवाओं के लिए ‘हैवी व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट’

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा रोजगार और कौशल विकास पर हुई। हिताची ने झारखंड में एक ‘हाई-स्किल्ड हैवी व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को भारी वाहनों और मशीनों की अत्याधुनिक तकनीक में प्रशिक्षित करना है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ सके।

बिजली ट्रांसमिशन की समस्या होगी दूर

झारखंड में अक्सर बिजली ट्रांसमिशन लाइन बिछाने में जमीन अधिग्रहण की समस्या आती है। हिताची ने सीएम को बताया कि उनके पास ऐसी उन्नत तकनीक है, जिसके जरिए बहुत कम जमीन का उपयोग करके भी प्रभावी तरीके से ट्रांसमिशन लाइन बिछाई जा सकती है। कंपनी ने झारखंड में इस तकनीक को लागू करने की इच्छा जताई है, जिससे बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

फरवरी-मार्च में तय होंगे प्रोजेक्ट्स

हिताची ने मुख्यमंत्री को अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा करने का न्योता दिया है। यह भी तय हुआ कि फरवरी-मार्च 2026 में हिताची और अन्य जापानी कंपनियों के साथ झारखंड सरकार की संयुक्त बैठकें होंगी। इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।

9 मेट्रो चला रही हिताची, धनबाद से भी नाता

कंपनी ने अपनी विश्वसनीयता बताते हुए कहा कि वह फिलहाल देश की 9 मेट्रो रेल परियोजनाओं का पावर सिस्टम संभाल रही है। इसके अलावा, हिताची का एक सेंटर धनबाद में पहले से संचालित है, जो झारखंड के साथ उनके पुराने जुड़ाव को दर्शाता है।

 

यह भी पढ़े: WEF 2026 Davos: टाटा स्टील करेगा 11,000 करोड़ का निवेश, सीएम हेमंत को मिला ‘व्हाइट बैज’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button