
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने आज घोषणा की कि पटना के धनौत (दानापुर) में 100 बेड क्षमता वाले एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी।
इस परियोजना के लिए क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति प्रदान की गई है।
आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: Samrat Choudhary
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से पटना में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा। साथ ही, इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजना बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत है, जो निवेशकों को वित्तीय सहायता और आवश्यक मंजूरियां प्रदान करती है।
स्वीकृति बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 की पात्रता शर्तों के अधीन: Samrat Choudhary
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह स्वीकृति इस शर्त पर दी गई है कि क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 के सभी पात्रता मानकों को पूरा करे। पात्रता पूरी न होने पर स्वीकृति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय प्रोत्साहन का निर्धारण वास्तविक परियोजना व्यय के आधार पर होगा, और इकाई केवल उन्हीं मदों में प्रोत्साहन के लिए पात्र होगी जो उसे पूर्व में प्राप्त नहीं हुए हैं।
बिहार को मेडिकल हब बनाने का लक्ष्य: Samrat Choudhary
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बिहार के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार एक प्रमुख मेडिकल हब के रूप में विकसित हो। इसी उद्देश्य से क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को यह बड़ा निजी पूंजी निवेश स्वीकृत किया गया है।



