Congress News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रेरित समाजसेवी और आंदोलनकारी दयामनी बरला और पुष्पा टेटे ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रांची: झारखंड प्रदेश Congress कमेटी द्वारा प्रदेश कार्यालय में समाजसेवी सह आंदोलनकारी दयामनी बरला एवं सेंगल पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पुष्पा टेटे ने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी का पट्टा एवं माला पहना कर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर Congress के विचारधारा से…

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि ऐसे समाजसेवी और आंदोलनकारी दयामनी और पुष्पा टेटे पंचायत के अंतिम व्यक्ति की आवाज के रूप में पूरे झारखंड में हमेशा संघर्षरत रही हैं जल जंगल और जमीन के लिए झारखंड में आंदोलन कर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ऐसे लोगों द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस के विचारधारा से जुड़कर पार्टी में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है।

पार्टी उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ पूरी तरह से उठाएगी हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों से पार्टी उम्मीदवारों को भरपूर लाभ मिलेगा।

Congress: दयामनी बारला की पहचान झारखंड में एक सामाजिक आंदोलनकारी की रही है

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि दयामनी बारला की पहचान झारखंड में एक सामाजिक आंदोलनकारी की रही है इन्होंने समय पर समाज को दिशा देने के लिए आंदोलन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है एक लंबे अंतराल से यह झारखंड के जनमानस गरीब आदिवासियों वंचित दबे कुचले लोगों की एक मुखर आवाज के रूप में जानी जाती है, आदिवासी समाज भी अपने हक और हुकूक की लड़ाई के लिए के लिए इनके नेतृत्व को मानता है।

श्री ठाकुर ने कहा कि पुष्पा टेटे ने जनता की हक की लडाई के लिए पार्टी का गठन कर संघर्ष करना प्रारंभ किया था और संघर्ष की बदौलत इन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है।

Jharkhand Congress: संघर्षों के दौर में जेल जाने से भी मैं पीछे नहीं रही

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात दयामनी बारला ने कहा कि प्रारंभ में लोगों के अधिकारों के लिए कलम को हथियार बनाकर अपनी लेखनी से मैं संघर्ष की शुरुआत की उसके बाद पिछले 30 वर्षों से लगातार मजदूर गरीबों आदिवासियों के शोषण जल जंगल जमीन और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी संघर्ष का एक लंबाई इतिहास हमारा रहा है संघर्षों के दौर में जेल जाने से भी मैं पीछे नहीं रही।

आज जिस तरह से देश का सभी वर्ग किसान युवा महिला परेशानी की हालत से गुजर रहा है ऐसी स्थिति कांग्रेस के शासनकाल में कभी नहीं रही उस दौर में सबको अपनी बात रखने की आजादी थी और आज देश की आम जनता की आजादी छीनने की कोशिश की जा रही है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रेरित होकर Congress में शामिल होने का फैसला किया

मैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है जिस तरह से उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक समाज के हर वर्ग के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सूनकर और उनकी परेशानी को जानने की कोशिश की है। वहीं जनता से जुड़े नेता की पहचान है।

अगर आज जनता नहीं जागी तो भावी पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात पुष्पा टेटे ने कहा कि आज देश जिन हालातो से गुजर रही है उसे हालत को देखकर मैं कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया जिस तरह से युवा रोजगार के लिए सड़कों पर है किसान अपने अधिकारों के लिए गोलियां खा रहे हैं महिलाओं का आत्मसम्मान गिरवी रखा जा रहा है ऐसी भयावह स्थिति में आज समाज को एकजुट होकर कर ऐसी स्थिति को पैदा करने वाले लोगों से देश को मुक्त कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर आज जनता नहीं जागी तो भावी पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में प्रेमलता इंदवार, सुषमा बिरूली, बंसत टोपनो, रिता टूडू, पिटर होरो, एनएन टोपनो, हिरामनी भेंगरा, जॉन कच्छप, जादू सिंह मुंडा, बुधराम बोदरा, जोलेन टोपनो, फ्रांसिंग, अमर सोई आदि सैकड़ों की संख्या में शामिल थे।

सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कालीचरण मुंडा, संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, राकेश किरण महतो, गजेन्द्र सिंह, ममता देवी, निरंजन पासवान उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

 

 

Exit mobile version