
पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने से पहले ही मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा (CPI-M) ने गठबंधन में 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है।
Bihar Mahagathbandhan: माकपा का बढ़ा हुआ दावा
माकपा ने जिन 11 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकी है, उनमें विभूतिपुर, मांझी, पिपरा (मोतिहारी), मटिहानी, बहादुरपुर, मोहिउद्दीन नगर, बिस्फी, महिषी, नौतन, पूर्णिया और परबत्ता शामिल हैं। पार्टी को भरोसा है कि इन सीटों पर उसका मजबूत संगठन है और वह जीत हासिल कर सकती है।
- पिछला प्रदर्शन: 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा ने केवल चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। उस समय पार्टी का स्ट्राइक रेट 50% रहा था।
चुनाव से पहले तैयारी तेज
माकपा नेताओं का कहना है कि जहां उनका संगठन मजबूत है, वहां गठबंधन के अन्य दलों को भी फायदा मिलेगा। सीट शेयरिंग की घोषणा से पहले ही पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और दावा की गई सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर लिया है। इन सम्मेलनों में पोलित ब्यूरो सदस्य ए. विजय राघवन और अशोक धावले जैसे शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी ने बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन भी कर लिया है ताकि सीट फाइनल होते ही प्रचार शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में विधिज्ञ परिषद भवन का किया शिलान्यास



