HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

बलिदान और संघर्ष हमारा स्वाभिमान, संवारेंगे झारखंडी अरमान: Sudesh Mahto

गौरवशाली अतीत और संघर्ष से समझौता नहीं, बदलेंगे राज्य के हालात

रांची: Sudesh Mahto: आजसू पार्टी ने युवाओं को समर्पित बलिदान दिवस के रूप में आजसू का स्थापना दिवस राज्यभर में मनाया। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्य की अस्मिता की रक्षा का दायित्व हमारे कंधों पर है: Sudesh Mahto

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तमाड़ और सिल्ली विधानसभा में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिदान और संघर्ष हमारा स्वाभिमान है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर झारखंडी अरमानों को पूरा करने की दिशा में संकल्पबद्ध होकर कार्य करना है। राज्य की अस्मिता की रक्षा का दायित्व हमारे कंधों पर है।

बलिदान दिवस पर हम राज्य के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराने के साथ ही इस आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित कर रहे हैं।

हमें एक अच्छे और बेहतर झारखंड का निर्माण करना है: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज और संगठन के प्रति सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।गौरवशाली अतीत और संघर्ष से समझौता नहीं, हम बदलेंगे राज्य के हालात। बदली परिस्थितियों में हमें एक अच्छे और बेहतर झारखंड का निर्माण करना है। आजसू के कार्यकर्ताओं को अपने संघर्ष और एकजुटता को धार देना होगा।

मौके पर उन्होंने सभी वीर जुझारू साथियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को जोहार एवं नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, अभिमान और सम्मान का दिन है। दशकों से चले आ रहे अलग राज्य आंदोलन को आजसू के युवाओं ने अपने जोश, जज्बे और बलिदान के दम पर मुकाम पर पहुँचाने का काम किया। अब फिर से राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात को बदलने और झारखंड को विकास की पटरी पर वापस लाने के लिए हमें एक साथ काम करना है।

आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित :

बलिदान दिवस पर हर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अतुल्य योगदान देने वाले सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए क्षेत्र के युवाओं को आंदोलनकारियों ने अपने संबोधन के माध्यम से आंदलोन के महत्व और इतिहास की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को इस ऐतिहासिक गौरव गाथा से जोड़ना और आंदोलनकारियों के बहुमूल्य विचारों को एकत्रित कर उनके अंदर राज्य के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार करना था।

साथ ही इस दौरान झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

sudesh mahto

वीडियो चित्रण के माध्यम से अलग राज्य आंदोलन के बलिदानों से अवगत हुए युवा

आजसू पार्टी द्वारा हर विधानसभा में मनाए गए बलिदान दिवस कार्यक्रम में वीडियो चित्रण के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन की पीड़ा, वेदना, संघर्ष, जुनून, जज्बे से अवगत कराया गया। इस वीडियो चित्रण को लेकर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों के बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते। युवा राज्य के भविष्य हैं। युवाओं को राज्य के वर्तमान के साथ-साथ हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ना हमारा उद्देश्य है।

यह वीडियो प्रस्तुति दशकों तक चले इस संघर्ष की एक झलक भर है। इस प्रस्तुति के माध्यम से हमारा मकसद राज्य के युवाओं को राज्य स्थापना से जुड़े स्वर्णिम इतिहास से रूबरू करवाना है।

पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ रखने का लिया गया संकल्प

बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने और वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से आजसू के कार्यकर्ताओं ने हर विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान तमाड़ और सिल्ली – सुदेश कुमार महतो, गोमिया और डुमरी – डॉ. लंबोदर महतो, रामगढ़ – चंद्र प्रकाश चौधरी और सुनीता चौधरी, मांडू – चंद्र प्रकाश चौधरी और निर्मल महतो (तिवारी महतो), टुंडी और चंदनकियारी – उमा कांत रजक, जुगसलाई – राम चन्द्र सहिस, खिजरी -हसन अंसारी, कांके – राजेन्द्र मेहता, बड़कागांव – रौशन लाल चौधरी, सिसई, गुमला, बिसुनपुर- डॉ. देव शरण भगत, हुसैनाबाद – कुशवाहा शिव पूजन मेहता, लोहरदगा- डॉ. देव शरण भगत और नीरू शांति भगत, ईचागढ़- हरेलाल महतो,

sudesh mahto

हजारीबाग- विकास राणा, बरही – राज सिंह चौहान, मांडर – निर्मला भगत, हटिया- भरत काशी, चतरा – अशोक गहलोत, सिमरिया- गणेश गंझू, लातेहार- लाल गुड्डू नाथ सहदेव, गढ़वा – सतीश प्रसाद, जमुआ – दिनेश राणा, बेरमो – काशीनाथ सिंह, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सपन सिंह देव और कन्हैया सिंह, पोटका- डोमन टुडु, सरायकेला – रविशंकर मौर्य, धनबाद – बिनय सिंह, कोडरमा- राज कुमार मेहता, सिंदरी और निरसा – राधेश्याम गोस्वामी, देवघर – राजा सैनी, मधुपुर- महेश राय, दुमका, जामा,

शिकारीपाड़ा – अजय सिंह, नाला- जोबा रानी पाल और राजेश महतो, जगरनाथपुर- डॉ रीना गोड्सरा, छतरपुर- संजय रंजन सिंह, गोड्डा- सुरेश महतो, जामताड़ा – तरुण गुप्ता, पाकुड़-आलमगीर आलम, राजमहल- चुतरानंद पांडेय, बहरागोड़ा- फणी भूषण महतो रांची – जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आजसू पाटी के पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ताओं द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button