
रांची, झारखंड: CM Hemant Soren से आज उनके आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति और श्री महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। pic.twitter.com/zSnP93QetX
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) September 10, 2025
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा के लिए सपरिवार आमंत्रित किया और आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर चर्चा की।
CM Hemant Soren ने दुर्गा पूजा समितियों को मिला सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार और जिला प्रशासन से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रांची और उसके आसपास 157 से अधिक पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है और सभी की तैयारियां जोरों पर हैं। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से पूर्व की तरह इस वर्ष भी सहयोग की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार का पूरा सहयोग उन्हें मिलेगा। उन्होंने पूजा समितियों और जिला प्रशासन को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए बेहतर समन्वय से काम करने का निर्देश दिया।
रांची को मॉडल शहर बनाने की प्रतिबद्धता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार रांची को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष कार्य योजना के साथ लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने शहर के सर्वांगीण विकास में आम लोगों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार रांची को एक अलग पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को माता दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।



