TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsSportsStates

Ranchi में सजेगा हॉकी का महाकुंभ: HIL के उद्घाटन के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण

Ranchi: झारखंड की राजधानी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी रोमांच की गवाह बनने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें खेल जगत के एक बड़े आयोजन के लिए आमंत्रित किया।

Ranchi News: हॉकी इंडिया लीग (HIL) का भव्य आगाज

महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को 28 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। यह प्रतिष्ठित लीग देश के साथ-साथ दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र होती है।

Ranchi News: मोरहाबादी में मचेगा धमाल

लीग का आयोजन रांची के ऐतिहासिक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (मोरहाबादी) में किया जाएगा। मुलाकात के दौरान महासचिव ने मुख्यमंत्री को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।

‘हॉकी की नर्सरी’ में नया उत्साह

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि झारखंड को ‘हॉकी की नर्सरी’ कहा जाता है। इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है, बल्कि राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़े: मनरेगा पर JMM का केंद्र पर वार: ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को तोड़ने की हो रही साजिश’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button