HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

हेमंत सरकार के खिलाफ जनता में जनाक्रोश…..Saroj Singh

प्रदेश के 263प्रखंडों में भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन 7नवंबर से13नवंबर तक

Ranchi: Saroj Singh: राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है।जनता अब इस सरकार से निजात पाना चाहती है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  सरोज सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा लगातार ठग मंडली एवम लूट मंडली की सरकार के खिलाफ बूथ स्तर तक संघर्ष करतीरही है। सड़क से सदन तक लगातार सरकार के जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ पार्टी ने विरोध किया है।

हेमंत सरकार के अब तीन साल पूरे होने वाले है, सरकार विकास में शून्य है: Saroj Singh

कहा कि हेमंत सरकार के अब तीन साल पूरे होने वाले है। लेकिन यह सरकार विकास में शून्य है। जल,जंगल ,जमीन के नाम पर सरकार बनाने वालों ने राज्य की खनिज संसाधनों को लूट लिया। आदिवासी दलित की बात करने वालो के शासन में सर्वाधिक प्रताड़ित यही समाज हुआ है। दलितों के घर उजाड़ दिए गए परंतु सरकार चुप्पी साधे बैठे रही।

लाखों युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने , किसानों,महिलाओं,गरीबों,दलितों को विकास का वादा करके सत्ता प्राप्त करने वाली सरकार ने आज राज्य को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा दिया।

बहन बेटियां घरों में असुरक्षित है: Saroj Singh

कहा कि दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है कि लूट में स्वयं मुख्यमंत्री,उनका परिवार और उनके सहयोगी,करीबी शामिल हैं।
आज मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि,जेल में हैं। अनेक करीबियों से पूछताछ चल रही। राज्य की शीर्ष पदाधिकारी और उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए बरामद हुए। कहा कि बहन बेटियां घरों में असुरक्षित है। तीन वर्षों में 5हजार से ज्यादा बहन बेटियां दुष्कर्म की शिकार हुई।

कहा कि विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस पदाधिकारियों की हत्या करने में भी अपराधी सफल हो जा रहे।
तुष्टिकरण की पराकाष्ठा हो चुकी है। विकास कार्य ठप्प है,गरीबों के अनाज की लूट मची है।स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है। सरकार आपके द्वार करते करते यह सरकार ईडी के द्वार पहुंच गई। ऐसे में भाजपा ने प्रखंड,जिला और प्रदेश स्तर पर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

 गांव गांव से लोग प्रदर्शन में भाग लेकर प्रखंड को ठप्प करा देंगेकहा कि भाजपा जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति है: Saroj Singh

श्री सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में 7से 13 नवंबर तक हजारों कार्यकर्ता प्रखंड केंद्रों में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे।
सभी प्रखंडों में प्रदेश के नेता,जनप्रतिनिधि,सांसद विधायक शामिल होंगे। गांव गांव से लोग प्रदर्शन में भाग लेकर प्रखंड को ठप्प करा देंगे। साथ ही आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुवात 19नवंबर से होगी जिसमे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button