
विष्णुगढ़ कांड पर आजसू सख्त, राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत
रांची/हजारीबाग:
झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामले में आजसू पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
महासचिव संजय मेहता ने की शिकायत
पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने आयोग को आवेदन भेजकर इस जघन्य अपराध में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने शिकायत को स्वीकार करते हुए मामले की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है, जिसकी जिम्मेदारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी गई है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
आजसू पार्टी ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके।
संजय मेहता ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी ही चाहिए।
पीड़ित परिवार से मुलाकात, हर मदद का भरोसा
पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आजसू ने कहा कि वह इस लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पार्टी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। संजय मेहता ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार इस पर नियंत्रण रखने में विफल साबित हो रही है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए



