
रांची ब्रेकिंग:
लालपुर के पॉश इलाके में गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया
। ओम गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात छापेमारी कर आठ लड़कियों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास पश्चिम बंगाल के पहचान पत्र मिले।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़कियों को पश्चिम बंगाल से रांची लाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। प्रत्येक लड़की को महीने का लगभग ₹20,000 दिया जाता था, जबकि ग्राहकों से ₹5,000 से ₹10,000 तक वसूले जाते थे।
छापेमारी में रैकेट चलाने वाला एक युवक और उसकी महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए मकान पर गर्ल्स हॉस्टल का बोर्ड लगाया गया था। मामला पिछले छह महीने से गुपचुप तरीके से चल रहा था।
सिटी एसपी कुमार वी. रमण ने बताया कि सभी लड़कियों से पूछताछ जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।



