PM Modi कल 11 बजे धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डा में आयोजित भाजपा के जनसभा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

कोडरमा, गिरिडीह एवं धनबाद लोकसभा के लाखों-लाख की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

Ranchi: PM Modi: कल दिनांक 1 मार्च को धनबाद बरवाअड्डा हवाई अड्डा में होने वाले भाजपा के विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। एयरपोर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

धनबाद, गिरिडीह एव कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से लाखो की संख्या कार्यकर्ता शामिल होंगे

जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बताया कि कल 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर से सिंदरी पहुचेंगे, जहां वे हर्ल उर्वरक प्रोजेक्ट का उद्धघाटन करेंगे।इसके बाद प्रधानमंत्री 11 बजे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में आएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कहा कि धनबाद, गिरिडीह एव कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से लाखो की संख्या कार्यकर्ता शामिल होंगे।

PM Modi: हर योजना के केंद्र में गरीब की आत्मा बस्ती है

कहा कि देश आजाद होने के बाद गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है। जिसने गरीबी को नजदीक से देखा है, गरीबी में पला-बढ़ा है। और लगातार दस वर्षों तक गरीबी की सेवा करने का काम किया है। कहा कि हर योजना के केंद्र में गरीब की आत्मा बस्ती है। गरीबों की कल्याण के लिए कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं के माध्यम से सेवा कर रहे है।

10 वर्षों तक PM Modi गरीबो की सेवा में लगे रहे

कहा कि 10 बर्षो पूर्व जहां भ्रस्टाचार, आतंकवादी घटनाएं, की चर्चा देश भर में होती थी अब 10 वर्षो के अंदर भ्रस्टाचार का एक भी आरोप केंद्र सरकार पर नही लगा है। आतंकवादी घटनाएं लगभग सामाप्त हो चुकी है। कहा कि 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबो की सेवा में लगे रहे।

कहा कि 500 साल की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास सेभव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

Exit mobile version