PM Modi ने रांची में बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

Ranchi: देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PM Modi ने धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

 

 

↑
Exit mobile version