HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

PM मोदी ने गुजरात में किया Bhagwan Birsa Munda के वंशजों का सम्मान

नर्मदा (गुजरात): धरती आबा Bhagwan Birsa Munda की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज गुजरात के नर्मदा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की महान विरासत को नमन करते हुए उनके वंशजों को सम्मानित किया।

 

Bhagwan Birsa Munda Jayanti गुजरात सरकार के विशेष अतिथि

 

इस भव्य कार्यक्रम के लिए गुजरात सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों, श्री बुधराम मुंडा जी और श्री रवि मुंडा जी, को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनकी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी गरिमामय बना दिया।

 

प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

 

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दोनों अतिथियों—श्री बुधराम मुंडा और श्री रवि मुंडा—को सम्मानित किया। यह सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान और उनकी विरासत के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक था।

 

यह भी पढ़ें: Jharkhand Silver Jubilee समारोह: 25वें स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन, CM-राज्यपाल होंगे शामिल

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button