Ranchi: Babulal Marandi: भगवान बिरसा जयंती,राज्य स्थापना दिवस,जनजाति गौरव दिवस,भाई दूज,सोहराई पर्व पर झारखंड में उपहारों की बौछार हुई।
यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री के दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आभार जताते हुए कही।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस व झारखण्ड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर झारखण्ड की भूमि से प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ने देशवासियों को कई सौगातें दीं.
● 24000 करोड़ की बजट वाले प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) जिसके अन्तर्गत… pic.twitter.com/FsYr6qghno
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) November 15, 2023
उन्होंने कहा कि झारखंड के भाई बहन ,जनजाति समाज ,किसान मजदूर केलिए आज का दिन खुशियों के सौगात को लेकर आया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड की जनता को सभी पर्वों का एक साथ ब्याज सहित उपहार दिया। श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भगवान बिरसा के जन्मस्थान उलिहातु आना झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से परियोजना की शुरुआत राज्य केलिए गौरव की बात है: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि जनजाति समाज केलिए पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन में आदिवासियों केलिए सम्मान और उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान दोनो समाहित है। कहा कि 24 हजार करोड़ की यह परियोजना वंचित और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के समग्र विकास केलिए समर्पित है। कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से परियोजना की शुरुआत राज्य केलिए गौरव की बात है।
उलिहातु और खूंटी के कार्यक्रम के बाद अपराह्न में प्रधानमंत्री झारखंड से बिदा हुए: Babulal Marandi
इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का दिन झारखंड के जनजाति समाज को समर्पित रहा। आज प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण किया। उलिहातु और खूंटी के कार्यक्रम के बाद अपराह्न में प्रधानमंत्री झारखंड से बिदा हुए। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनवाने में लगाई ताकत।
भाजपा ने अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में पूरी ताकत लगा दी: Babulal Marandi
5राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रदेश के प्रमुख नेताओं की व्यस्तता के बीच प्रधानमंत्री जी के खूंटी कार्यक्रम केलिए प्रदेश भाजपा ने अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में पूरी ताकत लगा दी। अल्प सूचना पर रांची में 10स्थानों पर प्रधानमंत्री जी का भव्य स्वागत कुशल रणनीति,योजना और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाता है। ठंड के महीने में पर्व त्योहारों के बीच लाखों लोगों को 10जिलों से खूंटी पहुंचाना यह कुशल संगठनात्मक संरचना का ही परिणाम है।
प्रधानमंत्री को सुनने सभा स्थल खूंटी समय से पहले पहुंच गए: Babulal Marandi
प्रदेश के तीन महामंत्री जिसमे सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा एवं बालमुकुंद सहाय शामिल हैं ने प्रदेश अध्यक्ष एवम संगठन महामंत्री की योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी का परिणाम है की बसों में भरकर कार्यकर्ता,समर्थक उत्साह से लबरेज होकर प्रधानमंत्री को सुनने सभा स्थल खूंटी समय से पहले पहुंच गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति ,जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष मोर्चों की समितियों का योगदान सराहनीय रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया है।
यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto



