HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

डुमरी उपचुनाव में जनता में परिवर्तन की चाहत: Babulal Marandi

एन डी ए उम्मीदवार यशोदा देवी चुनाव जीतेगी,झारखंड में नया सवेरा आयेगा.....बाबूलाल मरांडी

Dumri: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश को उजागर किया।

लोग हेमंत सरकार से निजात चाहते हैं: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव के प्रचार अभियान में उन्होंने सभी प्रखंड और मंडलों में जनसभा एवम संपर्क के माध्यम से सीधा संवाद किया। जिसमे यह बात स्पष्ट रूप से उभर कर आई कि जनता के परिवर्तन की चाहत है,लोग हेमंत सरकार से निजात चाहते हैं। लगभग पौने चार वर्षों की हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ी है। जिसने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया है।

People want change in Dumri by-election: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।जिसे राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।जनता को विश्वास हो चुका है कि हेमंत सरकार के रहते भ्रष्टाचार नहीं रुक सकता।nविधि व्यवस्था के बारे में उन्होंने दो दिन पहले जमशेदपुर कोर्ट में घटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसपर उच्च न्यायालय को कड़ा संज्ञान लेना पड़ा। इसके पूर्व भी उच्च न्यायालय ने झारखंड की विधि व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी करते हुए निर्देश दिए थे।

झारखंड में लोहा,कोयला, पत्थर,बालू की लूट मची है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था खराब तभी होगी जब पुलिस कमजोर होगी।आज प्रदेश में पुलिस गलत कार्यों को बढ़ावा दे रही,वसूली कर रही,अपराधियों का संरक्षण कर रही यह जनता को महसूस हो गया है, झारखंड में लोहा,कोयला, पत्थर,बालू की लूट मची है।और लुटेरों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, सरकार लुटेरों को बचाने केलिए सुप्रीम कोर्ट तक महंगे वकील से पैरवी करवा रही।

एन डी ए प्रत्याशी की बढ़ती लोकप्रियता से झामुमो में बौखलाहट है: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने कहा कि जनता ऐसी भ्रष्ट,निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। जनता के आशीर्वाद से डुमरी उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी भरी मतों से चुनाव जीतेगी , झारखंड में नया सवेरा आयेगा। झारखंड को बंगाल बनाना चाहती है हेमंत सरकार उन्होंने कहा कि एन डी ए प्रत्याशी की बढ़ती लोकप्रियता से झामुमो में बौखलाहट है। राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन एजेंट के रूप के काम कर रहा ।पुलिस सरकार की टूल्स बन चुकी है।

Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि बौखलाहट में झामुमो के कार्यकर्ता, दलाल बिचौलिए भोला सिंह और तपेश्वर सिंह ने जरीडीह में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया मथुरा सोरेन और जयप्रकाश मंडल का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हेमंत सरकार बंगाल बनाना चाहती है। संबंध राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात की है तथा अपहृत कार्यकर्ताओं के रिहाई की मांग की है।

पुलिस रात भर झामुमो के गुंडे दलालों के इशारों पर नंगा नाच करती रही: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बौखलाहट का एक और दृश्य बीती रात सामने आया जब नवाडीह में भाजपा कार्यकर्ता निर्मल महतो के निजी विद्यालय में ठहरे कार्यकर्ताओं को रात भर जांच के नाम पर बार बार छापेमारी कर परेशान किया गया। पुलिस रात भर झामुमो के गुंडे दलालों के इशारों पर नंगा नाच करती रही। गांव में महिलाओं को एन डी ए को वोट करने पर राशन कार्ड रद्द कराने की धमकी दी जा रही है। राज्य सरकार भय का वातावरण बनाना चाहती है। आतंक के बल पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है।

Babulal Marandi

राज्य प्रशासन भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित कराए: Babulal Marandi

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एन डी ए कार्यकर्ता भी गड़बड़ियों को चुपचाप सहन नहीं करेंगे। श्री मरांडी ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेवारी है। और अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है राज्य सरकार उसके लिए पूरी तरह जिम्मेवार होगी। कहा कि राज्य प्रशासन भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित कराए।

आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button