HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

आईजी प्रभात कुमार की बेटी Pawani Kumari ने मैट्रिक की परीक्षा में 99.4% मार्क्स लाकर रांची का मान बढ़ाया है

Ranchi: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और आईजी प्रभात कुमार की Pawani Kumari कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 99.4% मार्क्स लाकर रांची का मान बढ़ाया है। पवनी डीपीएस की छात्रा है।

उसकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोग गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं और बड़ी संख्या में उन्हें जानने वाले लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 10वीं परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है। सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 आज, 12 मई, 2023 को जारी किया गया।

Pawani Kumari : सीबीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट भी digilocker.gov.in पर उपलब्ध

आज, 20 लाख से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित किए गए। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट मार्कशीट 2023 आधिकारिक वेबसाइटों – cbseresults.nic.in और cbse.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सीबीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट भी digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगी; संबंधित संस्थानों को सुरक्षा पिन और पासकी पहले ही वितरित कर दी गई है।

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। 10वीं की परीक्षा में 93.12 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हालांकि, पास प्रतिशत में -1.28 प्रतिशत की गिरावट आई है। कुल पास प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है। जबकि, पास प्रतिशत 94.40 फीसदी रहा था। अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और प्रवेश पत्र की जानकारी दर्ज करनी होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren से मिले बिहार के CM Nitish Kumar और तेजस्वी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button