BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

पटना: पूर्व सांसद अरुण कुमार के पिता के श्राद्ध में पहुंचे CM Nitish Kumar, दी श्रद्धांजलि

​पटना: बिहार के CM Nitish Kumar आज पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के पिता और जदयू विधायक ऋतुराज कुमार के दादाजी, स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पटना के वीर चंद पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

​चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्व. ब्रजनंदन शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।

​मंत्री विजय चौधरी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। इसके अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

यह भी पढ़े: लोकपाल से Nishikant Dubey को बड़ी राहत: कांग्रेस पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- ‘मेरा मुंह बंद नहीं हो सकता’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button