तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK और IUML ने TVK को दिया समर्थन

तमिलनाडु में TVK की बड़ी जीत, 120 विधायकों का मिला समर्थन

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करने में सफल हो गई है।

अब TVK के पास 120 विधायकों का समर्थन: TVK

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीती थीं, लेकिन विजय के दो सीटों से जीतने के कारण एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी के पास 107 विधायक रह जाएंगे। अब TVK को निम्न दलों का समर्थन मिल चुका है:

कुल समर्थन: 120 विधायक

TVK नेताओं ने जताई खुशी: TVK

TVK नेता अधव अर्जुन ने VCK के समर्थन पत्र को दिखाते हुए “विजय” का नारा लगाया। वहीं पार्टी नेताओं ने कांग्रेस, वाम दलों और VCK प्रमुख थिरुमावलवन को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। TVK नेताओं का कहना है कि अब विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी TVK

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया था। हालांकि बहुमत से वह 10 सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद TVK ने सरकार गठन के लिए DMK की पूर्व सहयोगी पार्टियों से समर्थन मांगा था, जिसे अब VCK और IUML ने भी स्वीकार कर लिया है।

तमिलनाडु की राजनीति में नया दौर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभिनेता विजय की राजनीति में एंट्री ने तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राज्यपाल कब विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं और नई सरकार का गठन कब होता है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, 5 लाख का चेक सौंपा

Exit mobile version