HeadlinesJharkhandNationalStatesTechnology

Pandit Shiv Kumar Sharma के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

उनका जाना भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पंडित शिव कुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma) के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Pandit Shiv Kumar Sharma: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा

श्री ठाकुर ने कहा कि शास्त्रीय संगीत को दी नई पहचान पंडित शिव कुमार शर्मा ने जम्मू कश्मीर में संतूर को एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के तौर पर पहचान दिलाई थी।इसके बाद उन्होंने इसे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मशहूर किया।हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इतना ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर संगीत भी दिया था। दोनों की जोड़ी को शिवहरि के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, और उनके परिजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

 

यह भी पढ़े: दर्शकों को खूब लुभालने लगी नागपुरी फिल्म ‘दहलीज’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button