
पटना: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (पीके) द्वारा लगाए गए आरोपों पर बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Chaudhary ने पलटवार किया है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप सार्वजनिक हैं और ये कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1995 में लालू प्रसाद यादव ने गैंगवार में उनके पूरे परिवार को जेल में डाल दिया था।
लालू ने मांगी थी माफी: Samrat Chaudhary
सम्राट चौधरी ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 1995 में उनके परिवार के 22 लोगों को जेल में डाल दिया गया था, जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने बिहार की तत्कालीन सरकार पर पेनाल्टी लगाई थी। उन्होंने कहा कि “लालू यादव ने इसी मिलर स्कूल के मैदान पर माफी मांगी थी।”
प्रशांत किशोर ने क्या आरोप लगाए थे?
पिछले शनिवार को प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर कई आरोप लगाए थे, जिनमें:
- सदानंद सिंह मर्डर केस में जेल जाना।
- खुद को नाबालिग बताकर 6 महीने बाद जेल से बाहर आना।
- सातवीं पास होने के बावजूद फर्जी तरीके से डॉक्टरेट की डिग्री लेना।
सम्राट चौधरी ने पीके के इन आरोपों पर सीधे जवाब देने के बजाय लालू यादव के शासनकाल का जिक्र किया और कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप हैं, वे सभी रिकॉर्ड में दर्ज हैं।



