रघुवर सरकार के 5 पूर्व मंत्रियों के संपत्ति के जांच का आदेश एक राजनीतिक स्टंट: Babulal Marandi

मुख्यमंत्री जी उच्च न्यायालय के हलफनामे में घोषित अपने परिवार की 108संपत्ति की जांच भी एसीबी से कराकर मिसाल पेश करें

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया।

इतने तामझाम से कैबिनेट में प्रस्ताव लाना राजनीतिक ड्रामेबाजी से अधिक कुछ नहीं है: Babulal Marandi

Babulal Marandi आज हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक में पूर्व सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की संपत्ति की जांच एसीबी से कराने के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस प्रकार की जांच तो विभागीय मंत्री के आदेश से ही किया जा सकता है फिर इतने तामझाम से कैबिनेट में प्रस्ताव लाना राजनीतिक ड्रामेबाजी से अधिक कुछ नहीं है।

Representational Image

इडी के छापों के दरम्यान पकड़े जाने की खबरें अख़बारों में आ रही हैं: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा जांच से नही भागती। लेकिन अच्छा होता मुख्यमंत्री जी यदि इतना ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संवेदनशील हैं तो उसकी शुरुआत अपने घर से ही करें। सोरेन परिवार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में लोकपाल की सुनवाई में हलफनामा देकर 108संपत्ति की घोषणा की है। और न जाने कितने अघोषित सम्पत्ति जो अभी इडी के छापों के दरम्यान पकड़े जाने की खबरें अख़बारों में आ रही हैं।

 

कहा कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री जी इस घोषित अघोषित सभी संपत्तियों के श्रोत की जांच अपने ही सरकार के एसीबी से कराकर आदर्श प्रस्तुत करें।

 

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version