HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

बड़कागांव विधायक और योगेंद्र साव पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज करें हजारीबाग जिला प्रशासन: Poonam Sahu

प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम

Ranchi: बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य Poonam Sahu ने बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा हजारीबाग शहर की एक बेसकीमती जमीन पर अवैध कब्जे की कड़े शब्दों में निंदा की है।

24 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए तुरंत मामले पर केस दर्ज करने का आग्रह किया: Poonam Sahu

साथ ही साथ हजारीबाग प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए तुरंत मामले पर केस दर्ज करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में 24 घण्टे के अंदर बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर केस ना होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी प्रसाशन को दी है ।

 

मामले पर जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा नेत्री ने विधायक अम्बा प्रसाद और उनके परिवार पर पहले भी ऐसे जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व में पतरातू प्रखंड की भी एक जमीन पर ऐसे ही अवैध कब्जे की बात सामने आई थी।

पूरे राज्य में अवैध बालू, कोयला और खनिज सम्पदाओं और सरकारी जमीन की खुले आम लूट मची है: Poonam Sahu

सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने विधायक के साथ साथ इस महागठबंधन की सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर जमीनों पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाया उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में पूरे राज्य लूट मची हुई हैं , सत्ता में बैठे सरकार के लोग ही गरीब का हक और अधिकार मारने का काम कर रहे है । पूरे राज्य में अवैध बालू, कोयला और खनिज सम्पदाओं और सरकारी जमीन की खुले आम लूट मची है।

उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार कांग्रेस के डी एन ए में रचा बसा है।कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी पोषक और संरक्षक है। आज भी कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लूट और भ्रष्टाचार में बेल पर है। ईडी ने विगत दिनों 700करोड़ से अधिक की संपत्ति नेशनल हेराल्ड मामले में जब्त की है।

उन्होंने प्रशासन से मामले पर अविलंब कारवाई की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी को भी अवगत कराया है ।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में कई नदियों में हीरा खोजा जाएगा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button