HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM Hemant Soren से मिले 2024 बैच के नए IPS अधिकारी, ट्रेनिंग के अनुभव किए साझा

77वें आरआर बैच के तीन अधिकारियों ने दी शिष्टाचार मुलाकात

रांची | झारखंड मंत्रालय में आज CM Hemant Soren से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2024 बैच के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इन युवा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया।

इन अधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिकारियों में अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू और सुश्री साक्षी जमुआर शामिल हैं। गौरतलब है कि 77वें आरआर (RR) बैच के इन पदाधिकारियों ने बीते 23 नवंबर 2025 को ही झारखंड कैडर में अपना योगदान दिया है।

इस अवसर पर झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक श्री अखिलेश कुमार झा और पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी उपस्थित थीं।

यह भी पढ़े: ‘नाम बदलने से बढ़ता है अपनापन’: राजभवन को ‘लोक भवन’ करने पर बोले बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button