
पटना/नालंदा। बिहार के Nalanda जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4536 कारतूस बरामद किए हैं।
विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध कारतूस बरामदगी के संबंध में। pic.twitter.com/E1WbOtcqq5
— SDPO Biharsharif,Nalanda (@Sdpobiharshar) June 23, 2025
इस मामले में पांच तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के कानपुर से अवैध कारतूस लाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में आपूर्ति करने की फिराक में था।
Nalanda News: मोहनियां टोल टैक्स से शुरू हुई कार्रवाई
रविवार को एसटीएफ ने बिहार-यूपी सीमा पर मोहनियां टोल टैक्स के पास एक संदिग्ध वाहन को रोककर .315 बोर के 2950 राउंड और .32 बोर के 750 राउंड कारतूस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तार आरोपितों में
- अभिजीत कुमार (नालंदा, बागनबिगहा)
- शत्रुघ्न उर्फ देवेंद्र (औरैया, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
Nalanda News: छापेमारी में सामने आया और बड़ा जखीरा
गिरफ्तार अभिजीत कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा जिले के सोहसराय इलाके में छापा मारा।
- अभिजीत के किराए के मकान से
- 9 एमएम के 490 राउंड
- .32 बोर के 229 कारतूस बरामद किए गए।
- वहीं से एक और आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद पुलिस ने बागनबिगहा इलाके में दोबारा छापेमारी की, जहां से
- 9 एमएम के 33 राउंड
- 7.62 एसएलआर के 50 राउंड
- .32 बोर के 34 राउंड कारतूस जब्त किए गए।
इस कार्रवाई में राजेंद्र प्रसाद, निभा कुमारी और निक्की कुमारी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी नालंदा के मोरातालाब (वार्ड नंबर 12) के निवासी बताए जा रहे हैं।
Nalanda News: तस्करी का नेटवर्क और जांच
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह कानपुर से कारतूस मंगवाकर उन्हें बिहार के विभिन्न जिलों में आपराधिक गिरोहों को बेचता था। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार कई अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
एसटीएफ ने इस मामले में अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
बिहार में हथियारों की तस्करी एक बड़ा सुरक्षा संकट बनकर उभर रहा है। एसटीएफ की इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि कैसे अवैध हथियारों का कारोबार गांव-गांव तक फैला हुआ है।
इस मामले में महिलाओं की संलिप्तता और कारतूसों की बड़ी खेप ने पुलिस को भी चौंका दिया है। अब देखना होगा कि जांच आगे किन और चेहरों से पर्दा उठाती है।



