JharkhandHeadlinesPoliticsStatesTrending

राज्य स्तरीय शहरी महिला स्वयं सहायता समूह परिचर्चा में मंत्री Sudivya Kumar हुए शामिल

हजारीबाग: Sudivya Kumar : झारखंड सरकार शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

इसी कड़ी में गुरुवार को नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने हजारीबाग नगर भवन में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) परिचर्चा में शिरकत की और विभिन्न जिलों से आईं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद किया।

मंत्री ने कहा कि SHG द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अब एक एकीकृत ब्रांड नाम के तहत बाजार में उतारा जाएगा, ताकि उनकी बिक्री और ब्रांड पहचान को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, सरकार की योजना है कि इन उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस भी तैयार किया जाए।

यह भी पढ़े: Caste Census: जातीय गणना पर केंद्र के फैसले में क्या है नीतीश कुमार की भूमिका?

SHG उत्पादों के लिए जल्द होगा मेगा इवेंट: Sudivya Kumar 

श्री कुमार ने बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी जिलों के SHG समूहों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस दौरान स्टॉल्स के माध्यम से उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की सुविधा दी जाएगी। विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े समूहों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि उनकी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता बेहतर हो सके।

Sudivya Kumar News: प्रशिक्षण, क्रेडिट लिंकेज और विस्तार की योजना

मंत्री ने कहा कि समूह की महिलाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे अधिक पेशेवर ढंग से कार्य कर सकें। इसके अलावा, बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रेडिट लिंकेज की चुनौतियों को दूर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक समूह इस योजना से लाभान्वित हों।

SHG की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य: Sudivya Kumar 

श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आने वाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या को दोगुना करने की योजना है। इसके लिए कार्ययोजनाएं जल्द ही तैयार कर क्रियान्वित की जाएंगी।

अंत में उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल है, जिसने झारखंड की मेहनती बहनों को एक सशक्त मंच प्रदान किया है।”

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Caste Census को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button