HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

PM मोदी की खूंटी जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं: Karmveer Singh

भारत के पहले प्रधानमंत्री जो भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान जायेंगे....नीलकंठ सिंह मुंडा

Ranchi: Karmveer Singh: आगामी 15नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भारत के यशस्वी PM मोदी उलिहातू पहुंच रहे हैं। जहां वे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री जी खूंटी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई: Karmveer Singh

कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए आज भाजपा के 10जिलों के जिलाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी, जिला पधाधिकारी एवम मोर्चों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,कोचे मुंडा,समरी लाल ,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,मुनेश्वर साहू,रीता मिश्रा,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह अशोक बड़ाइक,

राजीव रंजन मिश्र,रमेश सिंह, शोभा यादव,राजश्री जयंती,राजेंद्र केसरी,केके गुप्ता,वरुण साहू, रागिनी सिन्हा, नीरज सिंह ,पंकज सिन्हा,संदीप वर्मा,मुनचुन राय,मनोज मिश्र,सत्यनारायण सिंह,गुरविंदर सिंह सेठी, कमाल खान,सोना खान,बबन गुप्ता ,पवन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Karmveer Singh

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने एवम धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण बड़ाइक ने किया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत खूंटी ,रांची, महानगर,ग्रामीण,सिमडेगा,लोहरदगा,जमशेदपुर महानगर,पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष गण ने किया।

खूंटी जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण किया: Karmveer Singh

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास,उनके मान सम्मान केलिए संकल्पित हैं। उन्होंने झारखंड के धरती पुत्र महान शहीद भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने केलिए उनके जन्म स्थान उलिहातु पहुंच रहे हैं। कहा कि यह बताता है कि जनजाति समाज के गौरव,कल्याण एवम उनके मान सम्मान केलिए भाजपा कितनी संकल्पित ,और समर्पित है।

Karmveer Singh

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अटल जी के नेतृत्व में उनकी जयंती पर राज्य का गठन किया और अब मोदी सरकार ने उनकी जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने केलिए कार्यकर्ता जूट जाएं। हर गांव से लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचे । हम प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर घर घर जाएं। 15नवंबर की खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने जनसैलाब उमड़ पड़ेगा।जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने केलिए उत्साहित है।

लोगों को तैयारी की दृष्टि से आवश्यक निर्देश दिए: Karmveer Singh

प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आजाद भारत में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु आ रहे हैं। कहा कि जनजाति समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा। भाजपा ही जनजातियों के कल्याण की चिंता करती है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विश्वस्तरीय पहचान दिया।उनके त्याग और बलिदान को स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया।

Karmveer Singh

कहा कि खूंटी की धरती ने भगवान बिरसा मुंडा,गया मुंडा,जयपाल सिंह मुंडा जैसे विभूतियों को जन्म दिया है। खूंटी की जनसभा में अपार जनसमूह प्रधानमंत्री को सुनने केलिए उत्साहित है। खूंटी के जनप्रतिनिधि के नाते वे स्वयं को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button