TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

BJP: गंगोत्री कुजूर को उपचुनाव में विजयी बनाकर कांग्रेस झामुमो के परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर चोट करें

मांडर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बाबूलाल मरांडी का जनसम्पर्क व चौपाल का हुआ आयोजन

Ranchi: मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान और चौपाल को संबोधित किया।

चुनावी दौरे को संबोधित करते हुए उन्होंने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष के हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान गढ़े। भ्रष्टाचार के ही आरोप में मांडर के निवर्तमान विधायक की सदस्यता चली गई। किंतु कांग्रेस झामुमो और राजद ने पुनः परिवारवाद और भ्रष्टाचार को ही आगे बढ़ाने का कार्य किया।

BJP: कानून व्यवस्था का हाल बुरा है रोज चोरी, हत्या, अपहरण, बहू बेटियों के इज्जत तार-तार हो रहे हैं

ऐसे भ्रष्टाचारी पार्टी और नेता से मांडर को मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा जब तक परिवारवाद और भ्रष्टाचार के लिए सरकार चलेगी विकास का कार्य नहीं हो सकता। कानून व्यवस्था का हाल बुरा है रोज चोरी, हत्या, अपहरण, बहू बेटियों के इज्जत तार-तार हो रहे हैं। सुरक्षा देने वाली पुलिस वसूली में लगी हुई है।

BJP

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमए को अपने परिवार की चिंता है, अपने और अपने परिवार के नाम से खनन पट्टा स्वयं ले रहे हैं। पत्नी, साली, विधायक प्रतिनिधि और प्रतिनिधि की पत्नी और परिवार के लोगों के नाम पर सत्ता का दुरुपयोग कर खनन पट्टा ले रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे लोग जीत गए तो पूरा झारखंड अपने नाम पर लिखवा लेंगे।

ऐसे लोगों के खिलाफ मांडर विधानसभा में गंगोत्री कुजूर को भारी से भारी मत देकर गठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर एक चोट दें। उन्होंने कहा कि बालू, कोयला व अन्य खनिज संपदा लूट रहे हैं और गरीबों को बालू के नाम पर पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने कहा जब से हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं राज्य में अफरा-तफरी मच गई है। कहा कि जमींदारी प्रथा जरूर समाप्त हो गई है किंतु रांची से दुमका तक हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के परिवार गरीबों से सत्ता का दुरुपयोग कर जमीन लिखवा ले रहे हैं।

BJP: सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने दंगा करवाया और चलवाया गोली

श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, कभी विधायकों पर कभी उनके पदाधिकारियों पर। यह सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। जांच एजेंसियों के निशाने पर है। भ्रष्टाचार के मामले में लगातार बढ़ रही दबिश से ध्यान हटाने को लेकर सरकार खुद दंगा करवा रही है। लोगों पर गोलियां चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार विकास कार्य नहीं कर सकती वैसे सरकार को मांडर उपचुनाव में सबक सिखाना है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने केंद्र में सरकार बनते ही झारखंड को अलग राज्य के सपने को साकार किया। अलग राज्य बनने के बाद भाजपा के सरकार में विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर से लेकर गांव के लोगों के दिलों में बसती है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 वर्ष के कार्यकाल में गरीबों की आवाज बने। रोटी कपड़ा और मकान की व्यवस्था की। उज्जवला योजना आवास योजना आयुष्मान योजना किसानों के खाते में पैसा, कोरोना काल में अस्सी करोड़ गरीबों को अन्न की व्यवस्था किया।

चुनावी दौरे

चुनावी दौरे के दौरान झींझरी, लोयो, टांगरबसली, बंझीला, महुजाडी, बिसहा ख़टंगा, कैम्बो, सरवा और मंदरो पंचायत में जनसम्पर्क अभियान व चौपाल को सम्बोधित किया। इस दौरान परम्परिक नृत्य, ढ़ोल के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत परम्परिक अंगवस्त्र देकर व फूल माले से किया। मंडल प्रभारी मिशिर कुजूर, रांची महानगर के जिलाध्यक्ष के के गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान अशोक साहू, मनोज चौधरी, जीतू बैठा, पुरंजय महतो, सुशील मिंज, विमला टोप्पो, अचित साहू, रुपेश महतो, सुकरा उरांव, महेश उरांव, पेड़िया पाहन, जतरू उरांव, प्रवीण राय, गौरव कुमार, अभिजीत तिवारी, सुरजीत सोनी, सुमन मिश्रा, राम कुमार दुबे, कृष्णा गोप, प्रदीप महली, तापेश्वर साहू, दामोदर गोप, मनोज गोप, सुबोध साहू, संजय सिन्हा, मोहन साहू, तुलसी गोप, राजू साहू, दिलेश्वर साहू, नारायण गोप, बंधन तिग्गा, उमेश तिग्गा, मुन्ना तिग्गा, हरीश गोप, चौधरी महतो, रामजीवन दूबे, महेश बैठा, जीतू बैठा, दिलीप सिंह, रंजीत सिंह, नंद किशोर ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अभय सिंह अक्षय सिंह, ईश्वर सिंह, मुकुल साहू और जनसम्पर्क अभियान के दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा यादव, रांची महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, रौशनी खलको आदि उपस्थित थें।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: अंग्रेज भी हारा था मोदी भी हारेगा- राजेश ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button