HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Jharkhand के बंशीधर नगर से मंइयाँ सम्मान यात्रा शुरू

मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह तथा विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

Jharkhand News: सोमवार 23 सितंबर को गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान से मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया गया।

Jharkhand News: महिलाओं के लिए आर्थिक सुधार का उद्देश्य

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हुईं हैं। प्रत्येक माह 1000 अर्थात हर वर्ष 12000 रुपए सीधे उनके खाते में दिए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का 1000 रुपये प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में आने से उन्हें काफ़ी सहयोग मिल रहा है । महिलाएँ स्वतंत्र होकर अब अपना खर्च ख़ुद उठा रही हैं।

Jharkhand

खाते में प्रत्येक माह 1000 रुपये आने से गरीब परिवार की बेटियां अपनी पढ़ाई-लिखाई का खर्च स्वयं वहन कर पा रही हैं और ऐसी ना जाने कितनी महिलाएँ हैं, जो इस राशि का उपयोग अपनी अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।

Jharkhand News: सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार संचालित की जा रही हैं योजनाएं

मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के लिए योजनाएं, विधवा, वृद्ध एवं 50 वर्ष से अधिक आयु की अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रीन राशन कार्ड एवं अबुआ आवास जैसी योजनाओं का लाभ देकर योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है।

मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पाण्डेय ने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लायी गयी है। महिलाएं उस पैसे का अपने बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर उपयोग करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महिलाओं को सशक्त,सबल, एवं आत्मनिर्भर बनाने और मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की ज़िंदगी देने का लिया है संकल्प

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि यह झारखंड के सभी माताओं और बहनों के सम्मान की योजना है। इससे सभी माताएँ एवं बहनें आत्मनिर्भर बनेंगीं। झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना को सफल बनाने के लिए आप सभी महिलाओं का आभार। उन्होंने कहा कि झारखंड की आधी आबादी को साथ लिए एवं सशक्त किए बिना हम झारखंड के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं ।

उन्होंने ने कहा कि सभी महिलाओं को सशक्त, सबल, एवं आत्मनिर्भर बनाने और मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की ज़िंदगी देने का संकल्प मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने लिया है और इसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से किया गया और उसके बाद सभा का आयोजन क्रमशः रमना एवं मेराल प्रखंड में भी किया जाएगा। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया जाएगा।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, उपायुक्त श्री शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Lebanon: वॉकी-टॉकी विस्फोट से 20 मौतें, इजरायल PM का बयान

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button