BJP की सरकारों में विकास की और कांग्रेस JMM RJD की सरकारों में लूट की होती है चर्चा: Babulal Marandi

मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाजनी प्रथा से लड़ते लड़ते हेमंत सोरेन परिवार ख़ुद ही महाजन बन गया

Ranchi: Babulal Marandi: संकल्प यात्रा के दौरान जरमुंडी विधानसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद की सरकार कमाने में और झारखंड को लूटने में व्यस्त है। हत्या, चोरी अपहरण आम बात हो गई है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने से कहीं ज़्यादा वसूली में व्यस्त है। बिना पैसे के सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होता है।
कहा कि राज्य में खनिज संपदा की लूट मची है। सत्ताधारी सोरेन परिवार आदिवासियों की ज़मीन लूटने में व्यस्त है। नाम बदल बदल कर ज़मीन की लूट किया है। उराँव, मुंडा, संथाल आदिवासी को ठगने का कार्य किया है।

सोरेन परिवार महाजनी व्यवस्था से लड़ते लड़ते ख़ुद ही महाजन हो गया: Babulal Marandi

इनसे न्याय की उम्मीद बेमानी है। अपराध, भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के गद्दी से हटाना होगा। कांग्रेस, जेएमएम और राजद, केवल परिवार और पैसे के लिये राजनीति करते हैं। इस सरकार में ना ही रोज़गार मिला और न ही बेरोज़गारी भत्ता।

भाजपा कि सरकार में विकास कि चर्चा होती है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि अटल जी की सरकार में झारखंड अलग राज्य बना, आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया जबकि शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन बेचने का कार्य किया। भाजपा के शासनकाल में गाँव गाँव तक सड़क, बिजली, नदी नालों पर पुल पुलिया का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार में विकास कि चर्चा होती है जबकि कांग्रेस जेएमएम के सरकारों में लूट की चर्चा होती है।

संथाल में दर्जनों योजनाओं पर काम हो रहा है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ग़रीबों को ध्यान में रखकर योजना ला रहे हैं। आवास योजना, किसानों के लिए छः हज़ार रुपए किसान सम्मान निधि और आयुष्मान योजना से इलाज की सुविधा ,कोविड काल में अस्सी करोड़ ग़रीबों के लिए अनाज की व्यवस्था किया। संथाल में दर्जनों योजनाओं पर काम हो रहा है। गंगा नदी पर पुल बन रहा है।

2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री.. Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि निजी आवास बनाने वालों के लिए बालू फ्री करने की माँग सदन में किया था किंतु स्थानीय लोगों को बालू पर पकड़ धर किया जा रहा है और दलालों के माध्यम से बालू दूसरे राज्य भेजा का रहा है। दिल्ली मुंबई वालों को बालू घाट का जिम्मा दे दिया गया है।
उन्होंने लोगों से हेमंत सरकार उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ साथ 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अहवान किया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

Exit mobile version