
रांची। झारखंड के CM Hemant Soren आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” कार्यक्रम में शामिल हुए।
आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं: श्री @HemantSorenJMM
रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री। pic.twitter.com/yUZ8YT1yj8
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 1, 2025
उन्होंने सभी झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत दी है, जिसे पूरे आदिवासी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाना चाहिए।
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज कई नीतियों की वजह से बिखर रहा है, लेकिन नई पीढ़ी अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर अपनी सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि दुनिया के उन सभी हिस्सों में मनाया जा रहा है, जहाँ हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर समाज एक साथ मिलकर आगे बढ़ेगा, तो परिणाम निश्चित रूप से बेहतर होंगे।
सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध: CM Hemant Soren
श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खेल नीति खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है और फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों के लिए विशेष योजनाएँ बनाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज की कमियों को दूर करने का लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब पूरा समाज राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर मंत्री श्री चमरा लिंडा, विधायक श्री जिगा सुसारन होरो और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।



