HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने लेह-लद्दाख का दौरा किया

सीमा सड़क संगठन में कार्यरत झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल

Ranchi: CM हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख में कार्यरत झारखण्ड खास कर संताल परगना के संताली आदिवासी श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की स्थिति को और बेहतर करने का आग्रह किया है।

मालूम हो कि राष्ट्र को बेहतर आधारभूत संरचना से आच्छादित करने में झारखण्ड के संताली आदिवासी श्रमिकों का विशिष्ट योगदान है। इनका योगदान सीमा सड़क संगठन के सभी कार्य में है। चाहे गहरी खाई पर पुल बनाना हो या पहाड़ को चीर कर सड़क। इसलिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन्हें वीर श्रमिक की उपाधि दी है। लेह लद्दाख में बीआरओ की परियोजनाओं जैसे हिमांक, विजयक और योजक को समय पर काम पूरा करने में झारखण्ड के कुशल और मेहनती श्रमिकों का अहम योगदान है।

CM

इसको ध्यान में रखते हुए लद्दाख में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी लेने हेतु प्रतिनिधिमंडल श्रमायुक्त झारखण्ड के नेतृत्व में 21 अगस्त 2023 को लेह लद्दाख गया था।

श्रमिकों के लिए हमेशा तत्पर सरकार: CM Hemant Soren

लद्दाख में श्रम सचिव द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने बीआरओ को राज्य के प्रवासी श्रमिकों को कार्य के दौरान जरूरी रक्षा संसाधनों से सुसज्जित करने का निर्देश दिया है। ताकि श्रमिकों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इससे पूर्व भी राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को हर संभव सहायता झारखण्ड सरकार ने पहुंचाया। कोरोना संक्रमण काल में भी झारखण्ड के श्रमिकों को सरकार हवाई जहाज से सुरक्षित झारखण्ड लेकर आई थी।

CM

CM का मिला है निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता करने और लद्दाख में निबंधित लेबर एजेंसीज द्वारा खास कर संताली आदिवासियों को गैर कानूनी रूप से नियोजित करने के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।

CM Hemant Soren: प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने प्रवासी श्रमिक से मुलाकात की तथा कार्यस्थलों का भी दौरा किया। जहां से झारखण्ड के श्रम विभाग को प्रवासी श्रमिकों द्वारा संपर्क किया जा रहा था। प्रवासी श्रमिकों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर निम्नांकित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कार्यरत श्रमिकों से कही गई है।

CM

झारखण्ड प्रवासी कंट्रोल रूम
व्हाट्सएप न.

9470132591
9431336427
9431336398
9431336472
9431336432

लैंडलाइन न.
0651-2481055
0651-2480083
0651-2481037
0651-2480058
0651-2482052
0651-2481188

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button