HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Jharkhand: कल्पना सोरेन होंगी JMM की स्टार प्रचारक, 33 लोगों की सूची जारी

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग से इन प्रचारकों को प्रचार की अनुमति मांगी गई है।

इस सूची में 33 नाम शामिल हैं, जिनमें शिबू सोरेन को स्टार प्रचारकों का नेतृत्वकर्ता बनाया गया है। अन्य प्रमुख नामों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, कल्पना सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, हफीजुल हसन, सुदिव्य सोनू और अभिषेक प्रसाद पिंटू शामिल हैं।

जैसे-जैसे झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, JMM ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में हेमंत सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, स्टीफन मरांडी और अन्य नेता प्रचार करेंगे। चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बाकी सीटों पर गठबंधन के अन्य दल चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें बाबूलाल मरांडी धनवार से, लोबिन हेम्ब्रोम बोरियो से, और सीता सोरेन जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी का गठबंधन आजसू, जेडीयू और लोजपा के साथ है।

2019 के विधानसभा चुनाव में UPA ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी ने 25 सीटें हासिल की थीं।

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Chunav: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button