Kalpana Soren उड़ीसा पहुंची अपने नंद अंजनी सोरेन के नामांकन के लिए

Ranchi: Kalpana Soren: जमीन से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पूर्ण रूप से राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हो गई है।

इसके साथ-साथ कल्पना सोरेन गुरुवार को चुनावी सभा में शिरकत होने के लिए पहली दफा झारखंड से बाहर उड़ीसा गई। उड़ीसा पहुंचने पर उनका स्वागत मयूरभंज के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी अंजनी सोरेन ने किया। उड़ीसा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से झामुमो की उम्मीदवार है।

पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की कार्रवाई के पक्ष से न्यायिक हिरासत में है। इसके वजह से उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए कल्पना सोरेन उड़ीसा पहुंची।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा कि कल्पना सोरेन उड़ीसा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से उम्मीदवार अंजनी सोरेन के लिए चुनावी सभा करने के लिए मयूरभंज पहुंची है। कल्पना सॉरी में जनता से झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आवाहन किया।

Kalpana Soren News: 25 में को मयूरभंज में है मतदान

इलेक्शन कमिशन द्वारा 16 मार्च 2024 को घोषित किए गए लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार उड़ीसा राज्य के मयूरभंज लोकसभा सीट पर वोटिंग छठे चरण में 25 मई को होगी। इस दफा कांग्रेस के साथ हुए समझौते के पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा उड़ीसा की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज करने को बेताब है।

यही कारण है कि कोल्हान की सीमा से सटे उड़ीसा के मयूरभंज लोकसभा सीट और वहां के आदिवासी बहुल लोकसभा सीट पर न केवल मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। बल्कि कोल्हान प्रमंडल के बड़े-बड़े नेताओं को भी मयूरभंज के लिए जिम्मेदारियां दी गई है।

Kalpana Soren उड़ीसा की रहने वाली है

मूल रूप से कल्पना सोरेन उड़ीसा के मयूरभंज की ही रहने वाली है। वही शिबू सोरेन की पुत्री अंजनी सोरेन की शादी मयूरभंज में हुई है और वह उड़ीसा के राजनीति में काफी समय से एक्टिव है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ED के छापे में मंत्री PS के नौकर के घर मिला 25 करोड़ कैश

Exit mobile version