2 दिनों से प्रचार अभियान में Kalpana Soren, लड़ सकती है चुनाव
admin
Ranchi: सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी Kalpana Soren गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगी। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।
Kalpana Soren News: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं
दरअसल, कल्पना सोरेन 2 दिनों से प्रचार अभियान में जोर-शोर से लगी हुई है। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि कल्पना ही चुनाव लड़ेगी। इस पर पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पार्टी के उपाध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपनी राजामंदी दे दी है। इसके पश्चात ही कल्पना मैदान में उतरी है। दूसरी तरफ अनुमान यह लगाया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं।
Jharkhand former CM Hemant Soren
Kalpana Soren: दुमका की जनता भी चाहती है कि हेमंत दा लोकसभा का चुनाव लड़े
दुमका से चुनाव लड़ने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के तमाम नेता और दुमका की जनता भी चाहती है कि हेमंत दा लोकसभा का चुनाव लड़े। जनता की इच्छा से पूर्व, मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है।
CM चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन के दरमियान दो बार बात हो चुकी है
कहां यह जा रहा है कि दुमका को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन के दरमियान दो बार बात हो चुकी है। उन्हें कार्यकर्ताओं की भावना से रूबरू करा दिया गया है। खुद हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी चाहते हैं कि दुमका से हेमंत ही चुनाव लड़े। सीएम ने भी हेमंत पर ही फैसला छोड़ दिया है कि वह या तो खुद वहां से चुनाव लड़े अन्यथा जिसे लड़ना चाहते हैं उनका नाम आगे करें।