रांची में Kalpana Soren ने डाला वोट, कहा हेमंत है तो हिम्मत है
admin
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान रांची में अपना मत डाला। रांची के सेंट फ्रांसिस स्कूल में निर्धारित पोलिंग बूथ पर कल्पना सोरेन ने अपना वोट डाला।
जोहार,
अन्याय पर न्याय की प्रचंड जीत के लिए आज चुनाव के इस महापर्व में शामिल होकर मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आप सभी से अपील है भारी से भारी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
वोट डालने के पश्चात उन्होंने कहा कि मतदाताओं से अपील है कि वह बाहर आए और डेमोक्रेसी और कॉन्स्टिट्यूशन की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें।
कल्पना सोरेन ने कहा “आज मैं अन्य पर न्याय की भारी जीत के लिए चुनाव के इस महापर्व पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। आप सभी से अपील है की बड़ी संख्या में अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और लोकतंत्र की रक्षा के खातिर अपने मत अधिकारों का इस्तेमाल करें।” कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत है तो हिम्मत है, झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं।
देश में चल रही बदलाव की हवा: Kalpana Soren
कल्पना सोरेन ने कहा कि देश में बदलाव की जो हवा चल रही है, वह किसी राजनीतिक दल यह नेता की मेहनत से नहीं, बल्कि जनता के कारण आई। झूठ, अन्याय, शोषण और अत्याचार से त्रस्त जनता अपनी समावेशी विकास और उज्जवल और सुरक्षित भविष्य के लिए दे रही है।
कल्पना सूर्य ने कहा कि देश में हो रहे कल 7 चरणों का आज छठा चरण है। आज झारखंड में भी रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता अन्याय पर न्याय की जीत और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मतदान करेंगे।