स्व कैलाशपति मिश्र ने अपने परिश्रम से गांव गांव तक संगठन की विचारधारा पहुंचाई: Babulal Marandi

Ranchi: Babulal Marandi: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज स्व कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।

स्व मिश्र भाजपा के संस्थापकों में से एक थे: Babulal Marandi

स्व कैलाशपति मिश्र को अपने संकल्प यात्रा से ही श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व मिश्र भाजपा के संस्थापकों में से एक थे। कार्य क्षेत्र होने के कारण उनका झारखंड से विशेष लगाव था अपने जीवन का लंबा समय उन्होंने झारखंड में बिताया। झारखंड के जनजाति क्षेत्र में अपने परिश्रम एवम प्रयासों से उन्होंने भाजपा की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाया।

स्व कैलाशपति मिश्र जैसे विभूति संगठन के नीव रहे जिसपर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी खड़ी है: Babulal Marandi

कहा कि उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री के अलावा गुजरात एवम राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी देश की सेवा की। प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र जैसे विभूति संगठन के नीव रहे जिसपर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी खड़ी है।

प्रदेश में कार्यकर्ताओं को गढ़ने में स्व कैलाश जी का योगदान स्मरणीय है: Babulal Marandi

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को गढ़ने में स्व कैलाश जी का योगदान स्मरणीय है। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने भी स्व कैलाशपति मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, काजल प्रधान, सरोज सिंह,महेश पोद्दार,दीपक बंका,हेमंत दास ,सूरज चौरसिया,संजय चौधरी,संजय जायसवाल , रमेश सिंह,पवन साहू,गुरविंदर सिंह सेठी,राजश्री जयंती ,आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version