HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM हेमन्त सोरेन से विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

CM को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को माता रानी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा त्योहार के लिए की गई तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया।

CM

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा: CM Hemant Soren

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों द्वारा प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा समितियां पर्व के दौरान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर दुर्गा पूजा संपन्न कराएं।

CM

इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के श्री अजीत सहाय, श्री चंचल चटर्जी, श्री जय सिंह यादव, श्री कृष्ण मोहन सिंह, श्री राजन बर्मन, श्री अशोक यादव, श्री कमलेश यादव, श्री उज्जवल तिवारी, श्री विनोद सिंह, श्री संजय सिन्हा गोपू, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के श्री मुनचुन राय, श्री अशोक चौधरी, श्री सुनील यादव, श्री बंटी यादव, श्री टी०के० मुखर्जी, श्री वीरेंद्र प्रसाद, श्री रमेश गुप्ता, श्री राजेंद्र सिंह श्री राजेश ठाकुर, श्री राकेश सिंह, औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के श्री वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button