डुमरी में झामुमो का चौप्टर क्लोज, आगे 2024 के चुनावों में हार के लिए तैयार रहे- Sudesh Mahto

पदयात्रा निकाली, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का निकला जनसैलाब

डुमरी/रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudesh Mahto ने कहा है कि एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी के समर्थन में अपार जनसमर्थन ने झामुमो की हार सुनिश्चित कर दिया है।

Sudesh Mahto: आगे 2024 के चुनावों में हार के लिए JMM और उसकी सरकार तैयार रहे

सुदेश कुमार महतो की अगुवाई में आज निकाली गई पदयात्रा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। सीमराडीह मोड़ से शुरू हुई यह पदयात्रा डुमरी, जामतारा, होते हुए इसरी बाजार रेलवे गेट पर सम्पन्न हुई। पांच किमी की इस पदयात्रा में इसमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुईं। बारिश भी उन्हें डिगा नहीं सकी।

इस दौरान सुदेश महतो ने उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि यह अपार जनसमर्थन डुमरी में होने वाले परिवर्तन का परिचायक है। डुमरी को विकास के पथ पर ले जाने के लिए यहां की जनता पदयात्रा में शामिल हुई है। यह उनलोगों का समर्थन, स्नेह और प्यार है, जिन्होंने पिछले 19 सालों से डुमरी में भय, भ्रम, भ्रष्टाचार को देखा और सहा है। और अब बदलाव के लिए लालायित है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरा यह जनसैलाब ठग, झूठ और फरेब के सहारे चल रही सरकार के खिलाफ आक्रोश की गवाही दे रहा है।

उन्होंने सरकार के मंत्रियों और सत्तारूढ़ दलों के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि 8 तारीख को एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी की जीत के साथ पूरे राज्य में बदलाव की लहर चलेगी जो सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

Sudesh Mahto: 70 पंचायतों में जनसभाएं की

पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के 70 पंचायतों का उन्होंने दौरा कर सभाएं की है। जनता से हमारा सीधा जुड़ाव सत्तारूढ दलों को खटकता रहा है, लेकिन यह जुड़ाव उन्हें भारी पड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रचार से पहले ही तय किया है कि यह चुनाव मंच से नहीं पंच के बीच से लड़ेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। जाहिर है वोट में उन्हीं पंचों की ही चलेगी।

अगले 48 घंटे तक बूथ और वोट की पहरेदारी करें कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि पूरे प्रचार के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं को डराकर-धमकाकर जनता का समर्थन हासिल करने की तमाम कोशिशें विफल होने के बाद अब झामुमो वाले वोट खरीदने का आखिरी दांव चलेंगे। एक- एक गांव, बूथ की मजबूती से पहरेदारी करनी है। आम जनता को उन्होंने पहले ही मंत्र दिया हैरू ष्चुपचाप केला छाप, कोई वोट छूटे नहीं और किसी का वोट लूटे नहींष्. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव उस सरकार के खिलाफ है, जिन्होंने जनता का विश्वास तो लिया लेकिन जनता की सेवा कभी नहीं की।

19 साल तक डुमरी में राज करने वालों ने इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

 

Exit mobile version