HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

जेपी नड्डा के आरोप पर JMM का कड़ा जवाब

भाजपा के नेताओं को हो गया है हेमंत फोबिया, सत्ता से जनता ने हटा दिया तो बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर JMM के महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद पांडेय जी ने कहा कि भाजपा के नेताओं को सपने में भी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी दिखाई पड़ते हैं।

JMM: इन्हें झारखंड की चौहद्दी और संस्कृति तक की जानकारी नहीं है

सच्चाई यह है कि भाजपा के नेताओं को हेमंत फोबिया हो गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने इन्हें पूरा सबक सिखाया था। आगामी चुनावों में तो इनका झारखंड से तो पूरी तरह सफाया ही हो जाएगा। श्री विनोद पांडेय जी ने कहा कि इसी बौखलाहट और घबराहट में भाजपा के नेता हमेशा अनर्गल आरोप लगाते चलते हैं। इन्हें झारखंड की चौहद्दी और संस्कृति तक की जानकारी नहीं है। झारखंडियों ने अंग्रेजों को भी मार भगाया था।

jmm

JMM: भाजपा और आरएसएस इसी थ्योरी पर काम करती है

श्री विनोद पांडेय जी ने कहा कि जिन आरोपों को आदरणीय नड्डा जी दोहरा रहे हैं, उसकी तो पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने एसआइटी से जांच तक कराई थी। झूठ कौ सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता। श्री विनोद पांडेय जी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस इसी थ्योरी पर काम करती है। इन्हें पच नहीं रहा है कि एक आदिवासी सीएम की कुर्सी पर बैठा है, जो दिन-रात झारखंड और झारखंडियों के लिए काम कर रहा है।

jmm

JMM: भाजपा के नेताओं को आदिवासी अपने गांवों में घुसने नहीं देते

भाजपा ने तो अपने दल के आदिवासी नेताओं को भगाकर कर एक बाहरी छत्तीसगढि़या को सीएम बनाकर सत्ता चलाया। झारखंड देश में निचले पायदान पर चला गया। श्री विनोद पांडेय जी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असली चिढ़ आदिवासी से है। वे उन्हें जंगली और वनवासी कहते हैं। भाजपा के नेताओं को आदिवासी अपने गांवों में घुसने नहीं देते। श्री विनोद पांडेय जी ने कहा कि भाजपा के नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में मिट्टी लेने गए थे तो मुंडाओं ने इन्हें वहां से खदेड़ दिया।

jmm

JMM: हेमंत सोरेन गीदड़ भभकी से नहीं डरते

भाजपा के नेताओं को अपने भीतर झांककर देखना चाहिए। हमें अलग झारखंड राज्य भीख या सौगात में नहीं मिली है। झारखंड के लिए आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लंबा संघर्ष किया। उसी का परिणाम झारखंड है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हेमंत सोरेन को रोकना चाहती है, लेकिन उनका मंसूबा कभी सफल होने वाला नहीं है। हेमंत सोरेन गीदड़ भभकी से नहीं डरते।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button