JMM News: गांडेय विधानसभा सीट से Kalpana Soren उपचुनाव लड़ेगी

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर समीर मोहंती को टिकट

Ranchi: JMM: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की।

प्रेस विज्ञप्ति में जमशेदपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार का भी ऐलान किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां से समीर मोहंती को टिकट दिया है।

भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने गांडेय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश मंत्री दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह भी बता दे की साल 2019 के गांडेय विधानसभा चुनाव में झारखंड मुख्य मोर्चा के सरफराज अहमद में जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के जयप्रकाश वर्मा को हराया था।

बदलते राजनीतिक माहौल में झामुमो के तत्कालीन विधायक दो सरफराज अहमद मैं बीते 1 जनवरी को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। यह भी माना जा रहा है की कल्पना सोरेन के लिए यह सीट खाली की गई थी।

JMM News: इंडिया ब्लॉक की रैली में मौजूद हुई कल्पना

कल्पना सोनी इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल हुई थी। दिल्ली न्यू कल्पना सोरेन ने कहा कि इलेक्शन से पहले नेताओं और मुख्यमंत्री को जेल में रखा जा रहा है। हेमंत जी ने हम सभी के लिए लिखा है- हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे, इंकलाब जिंदाबाद।

कल्पना सूर्य ने कहा, लोगों ने एनडीए को दो दफा चुना… परंतु एनडीए को राज्य नहीं मिले… तब से एनडीए इन राज्यों पर कब्जा करना चाहती है। कहीं विधायक खरीदे जा रहे हैं, कहीं नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। हर समुदाय को मूर्ख बनाया जा रहा है। विपक्ष को चुप करने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

झारखंड को हमें बचाना है

उन्होंने कहा कि हेमंत जी ने लिखा है कि जिस तरह से भाजपा कानून बना रही है, उसे सबसे अधिक असर आदिवासियों पर पड़ेगा। मणिपुर को देखिए, मणिपुर जल रहा है… आदिवासी महिलाओं के कपड़े उतारे जा रहे हैं और सरकार कुछ नहीं करती. आदिवासियों के प्रति यह उनका स्नेह है। हमें झारखंड को बचाना है।’

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आदिवासी का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है: Babulal Marandi

 

 

Exit mobile version