HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Hemant Soren के नेतृत्व में असम चुनाव मैदान में झामुमो, 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

रांची: पार्टी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। जारी सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की अधिकृत सूची जारी कर दी है।

20 नेता बनाए गए स्टार प्रचारक: Hemant Soren

झामुमो ने केंद्रीय नेतृत्व के 20 नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया है। इन नेताओं में
सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और लुईस मरांडी शामिल हैं।

असम में प्रचार के लिए बनाई गई रणनीति: Hemant Soren

पार्टी द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सभी स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर असम के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग का उपयोग किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच बनाई जा सके।

प्रचार के लिए वाहन पास की मांग: Hemant Soren

झामुमो ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों के लिए असम राज्य की सीमा के भीतर परिचालन की अनुमति और पास जारी किया जाए। इससे प्रचार अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने में आसानी होगी। पार्टी का कहना है कि अनुभवी और युवा नेताओं की संयुक्त टीम के साथ झामुमो असम विधानसभा चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है।

ये भी पढ़े: CM Hemant Soren ने दी रमज़ान की मुबारकबाद, राज्य में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button