HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

JMM News: भाजपा नेता पुलिस से उलझने मन बना कर आए

हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से बौखला गए हैं भगवाधारी : विनोद पांडेय

Ranchi: JMM: धर्म, जाति, वैमनस्य, साम्प्रदायिकता फैलाने की मानसिकता रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के नापाक मंसूबे झारखंड की सरजमीं पर कभी कामयाब नहीं हो सकेंगे।

JMM News: भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेपर्दा हो चुका है

केंद्र और भाजपा का भेदभाव पूर्ण रवैया जगजाहिर हो चुका है। केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करके आई थी, लेकिन दस वर्षों से देश के नौजवानों को केवल ठगा गया है। देश का युवा समझदार है और भाजपा के भेदभाव और साम्प्रदायिक खेल को समझ चुका है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेपर्दा हो चुका है। यही वजह है कि भाजपा की रैली से युवा नदारद रहे।

JMM News: राज्य सरकार को हरेक नागरिक की सुरक्षा की चिंता है

भाजपा के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए रैली करने नहीं आए थे, उनका उद्देश्य पुलिस को उकसाना था, ताकि बलपूर्वक कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार को हरेक नागरिक की सुरक्षा की चिंता है। किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जा सकता।
राज्य के नौजवानों को युवा आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अटूट विश्वास है। इसका प्रमाण झारखण्डी अधिकार मार्च में उमड़ा युवा सैलाब को देख कर मिल गया है।

राज्य का हर नागरिक यह देख और समझ चुके हैं कि किस प्रकार लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित लोकप्रिय हेमंत सरकार को भाजपा अस्थिर करने के लिए कितने निचले स्तर पर जा कर षडयंत्र करती रही है। केंद्र और भाजपा सरकार ने हेमंत के खिलाफ लगातार ईडी के पीछे से स्वांग रचा, राजभवन से सरकार के महत्वपूर्ण विधेयकों को कानून बनने से रुकवाया गया। यह सब काम नहीं आया तो हेमंत सोरेन को पांच महीने जेल में डाल दिया।

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

लेकिन इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और बढ़ जाने के बाद भाजपा को अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह झारखंड में अपनी खोई राजनीतिक जमीन को कैसे वापस हासिल करे, यही वजह है कि मुद्दा और नेता विहीन भाजपा बौखलाहट में पड़ गई है। झारखंड में भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है।

भाजपा झारखंड की अस्मिता से जुड़े सवालों का जवाब दे

सरना आदिवासी धर्मकोड, 1932 आधारित स्थानीय नीति, पिछड़ो को 27 प्रतिशत आरक्षण, भीड़ हिंसा निवारण कानून पर भाजपा का क्या स्टैंड है ?

केंद्र से झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ दिलाने के लिए भाजपा के सांसदों ने क्या पहल की ?

प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में लिए जब केंद्र सरकार के ग्रामीण मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक करके आग्रह किया, लेकिन आवंटन नहीं मिला। राज्य के जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए भाजपा ने क्या किया ?

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button