HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

JMM संगठन में Kalpana Soren को बड़ा पद देने की तैयारी,

Ranchi: JMM News: लोकसभा चुनाव 2024 के पश्चात झारखंड के राजनीतिक दलों के नेता अब इस साल के आखिर में होने वाले झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गए हैं.

ऐसे में झामुमो के स्टार प्रचारक के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाली कल्पना सोरेन को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। झामुमो सूत्रों की माने तो बहुत जल्दी उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

JMM News: सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने के बाद से खाली है यह पद

जीएम के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडे ने कहा कि स्टार प्रचारक के रूप में कल्पना सोरेन ने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वह अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो की तरफ से जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसे वह अच्छे से निभाएंगी।

JMM News: मुख्यमंत्री का चेहरा हेमंत सोरेन ही रहेंगे

क्या 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कल्पना सोरेन हो सकती है। इस प्रश्न के जवाब में पार्टी नेता मनोज पांडे ने कहा कि कल्पना सोरेन या मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को यह सभी पार्टी के स्टार प्रचारक हो सकते हैं परंतु मुख्यमंत्री का फेस टू हेमंत सोरेन ही होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि हेमंत सोरेन को भाजपा द्वारा षड्यंत्र के तहत गलत मामले में फसाया गया है।

झामुमो नेता ने कहा कि जल्द ही अदालत से पाक साहब साबित होकर वह जेल से बाहर आएंगे और मुख्यमंत्री पद के लिए इंडिया ब्लॉक से चेहरा होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Modi के शपथ ग्रहण की तारीख में हुआ बदलाव, इस दिन हो सकता है कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button