JharkhandHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

Jharkhand News: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज, घर-घर जाएंगे बीएलओ

Jharkhand News: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी तेज कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत राज्यभर में मतदाताओं का पिछली गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य शुरू किया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में आयोजित बैठक में बताया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के घर-घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और भरे हुए फॉर्म को एकत्रित भी करेंगे। इसके साथ ही बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर पर एक स्टीकर लगाया जाएगा, जिसमें घर की संख्या के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज रहेगा। इससे नागरिक जरूरत पड़ने पर सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकेंगे।

कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटेगा: Jharkhand News

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सभी मतदान केंद्रों पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति जल्द पूरी करें। साथ ही सभी बीएलए को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर बीएलओ के साथ समन्वय में कोई भ्रम न हो।

बीएलए से प्रमाणित कर प्रकाशित होगी एएसडीडी सूची: Jharkhand News

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट (ASDD) से संबंधित सूची को बीएलओ द्वारा बीएलए से प्रमाणित कर प्रकाशित किया जाएगा। बैठक में गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से जुड़े सभी चरणों-इन्यूमेरेशन फॉर्म, ड्राफ्ट पब्लिकेशन, एएसडीडी सूची, अधिसूचना और सुनवाई की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण) देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली चेतावनी के बाद सुरक्षा बढ़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button