Jharkhand News: हजारीबाग में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 20 मिनट में करोड़ों का माल साफ”

बैंक में घुसे 5 बदमाश, 6 करोड़ के जेवर और कैश लेकर फरार”

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती दे दी। महज 20 मिनट के भीतर बदमाश बैंक में घुसे और करोड़ों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

20 मिनट में पूरी वारदात: Jharkhand News

जानकारी के अनुसार, अपराधी दोपहर करीब 3:09 बजे बैंक में दाखिल हुए और 3:30 बजे तक लूट की घटना को अंजाम देकर निकल गए। इस वारदात में कुल पांच अपराधी शामिल थे, जिनमें से चार ने अपने चेहरे ढक रखे थे।

अकाउंट खुलवाने के बहाने घुसे: Jharkhand News

बैंक मैनेजर रौशन सिन्हा के मुताबिक, लंच के बाद कर्मचारी बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बैंक में आए और करंट अकाउंट खुलवाने की बात करने लगे। कुछ देर बाद दो अन्य लोग भी अंदर घुस गए। इसके बाद अचानक सभी ने मिलकर ब्रांच हेड अजय राम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

कैश काउंटर और लॉकर से लूट: Jharkhand News

अपराधियों ने कर्मचारियों को डराकर कैश काउंटर खुलवाया, जहां से करीब 5 लाख रुपये नकद लूट लिए गए। इसके बाद लॉकर रूम में घुसकर 5 से 6 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात भी अपने साथ ले गए।

कर्मचारियों को बनाया बंधक

घटना के दौरान विरोध करने पर दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। वारदात के बाद अपराधियों ने सभी बैंक कर्मियों को लॉकर रूम में बंद कर दिया और आराम से फरार हो गए।

पुलिस अलर्ट, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हजारीबाग पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ-साथ बिहार पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन अपराधियों को पकड़कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करती है।

 

ये भी पढ़ो: JET 2026 में बड़ी चूक: 32 प्रश्नपत्र गायब, बोकारो में बवाल

Exit mobile version