CrimeHeadlinesJharkhandNationalTrending

Jharkhand News: रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में पुलिस और श्रद्धालु के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा

Jharkhand News: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों और एक श्रद्धालु के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

शाम के समय हुई घटना: Jharkhand News

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम लगभग 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने जांच शुरू कर दी है।

दर्शन के लिए आए श्रद्धालु से हुआ विवाद: Jharkhand News

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से आया एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वह मंदिर के पीछे वाले रास्ते से परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पहले श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में विवाद और फिर मारपीट में बदल गई। घटना के समय श्रद्धालु की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।

वीडियो में चार पुलिसकर्मी मारपीट करते दिखे: Jharkhand News

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी श्रद्धालु को पकड़कर पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रहे। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के परिसर में इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुजारियों ने कराया बीच-बचाव

मामला बढ़ता देख मंदिर के स्थानीय पुजारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद श्रद्धालु परिवार को मंदिर परिसर से बाहर ले जाया गया, जिससे स्थिति शांत हो सकी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

ये भी पढ़े: Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खातों में आए 2500 रुपये, फरवरी माह की किस्त हुई जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button