HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

 Jharkhand News: पार्षद पद के 76 नामांकन रद्द, मेयर के सभी 19 उम्मीदवार ‘इन’; अब नाम वापसी पर टिकी नजरें

Jharkhand News: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। रांची समाहरणालय में हुई इस सघन जांच में मेयर पद के लिए दाखिल सभी 19 नामांकन सही पाए गए हैं, जबकि पार्षद पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन रद्द हुए हैं। रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए आए 466 आवेदनों में से 76 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।

 

मेयर पद: मैदान में सभी 19 धुरंधर बरकरार

 

निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में हुई जांच के बाद मेयर पद के सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र और दस्तावेज वैध पाए गए हैं। योग्य पाए गए प्रमुख चेहरों में शामिल हैं-रोशनी खलखो, रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सुजाता कच्छप, और रामशरण तिर्की सहित कुल 19 प्रत्याशी। इन 19 उम्मीदवारों में 5 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

 

पार्षद पद का गणित

रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों के लिए अब पार्षद पद पर 390 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में बचे हैं। योग्य पाए गए 390 उम्मीदवारों में 242 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जो स्थानीय सरकार में महिलाओं की मजबूत दावेदारी को दर्शाता है। बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 50 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं।

 

अगला पड़ाव: नाम वापसी और चुनाव चिह्न

निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार, अब चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में है:

  • नाम वापसी: शुक्रवार (6 फरवरी) को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
  • प्रतीक चिह्न आवंटन: शनिवार (7 फरवरी) को उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
  • अपील: प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

 

 

ये भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha: बैंक ऑफ इंडिया ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश कीं विशेष बैंकिंग सुविधाएं, बीमा और वित्तीय सुरक्षा पर जोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button